टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) की आवंटन समिति ने 2,94,062 इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये हैं।
समिति ने इन शेयरों को 5 रुपये प्रति के भाव पर विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत आवंटित किया है।
बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर मंगलवार के 453.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 434.00 रुपये पर खुला है। कमजोर शुरुआत के साथ ही आज इसका रुख बाजार में भारी गिरावट के कारण नीचे की ओर है। करीब 9.20 बजे यह 26 रुपये या 5.74% की कमजोरी के साथ 427.30 पर है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2016)