इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) के निदेशक मंडल की बैठक 24 नवंबर को होगी।
उस बैठक में निदेशक मंडल कंपनी के इक्विटी शेयरों की वापस खरीद के प्रस्ताव पर विचार करेगा।
बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर शुक्रवार को 4.05 रुपये या 5.97% की मजबूती के साथ 71.90 रुपये पर बंद हुआ था। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 105.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 42.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2016)