गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) के निदेशक मंडल की नामांकन और मुआवजा समिति ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है।
समिति ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-1 के तहत 36,250 विकल्पों को संज्ञान/मान्यता दी है।
बीएसई में गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को 19.95 रुपये या 4.91% की कमजोरी के साथ 386.00 रुपये पर बंद हुआ था। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 467.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 290.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2016)