वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का मुनाफा 80% घटा है।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 39 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 195 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की आमदनी भी 5,363 करोड़ रुपये से 4.12% घट कर 5,142 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में शुक्रवार के 41.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर आज गिरावट के साथ 41.25 रुपये पर खुला है। करीब 10.30 बजे कंपनी का शेयर 0.90 रुपये या 2.15% की बढ़त के साथ 40.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2016)