रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने बीएसई को इक्विटी शेयरों के आवंटन की जानकारी दी है।
कंपनी ने मंगलवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 2,17,541 इक्विटी शेयरों को 10 रुपये प्रति के भाव पर आवंटित कर दिया है।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार के 1,007.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 1,090.00 रुपये पर खुला, जो इसका उच्च स्तर भी रहा है। दूसरी ओर यह 986.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 1.55 बजे यह 18.95 रुपये या 1.88% की कमजोरी के साथ 188.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2016)