बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने किया एमसीएलआर में संशोधन

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) ने एमसीएलआर में बदलाव की घोषणा की है।

बैंक ने ओवरनाइट के लिए 9.00%, एक महीने के लिए 9.05%, तीन महीनों के लिए 9.10%, 6 महीनों के लिए 9.15% और एक साल के लिए 9.25% एमसीएलआर तय की है। यह नयी दरें 07 दिसंबर से प्रभाव में आयेंगी।
बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया का शेयर सोमवार के 117.40 रुपये से बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 118.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.20 बजे कंपनी का शेयर 0.40 रुपये या 0.34% की मजबूती के साथ 117.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2016)