केनरा बैंक (Canara Bank) ने एमसीएलआर में बदलाव की घोषणा की है।
बैंक ने ओवरनाइट के लिए 8.90%, एक महीने के लिए 8.95%, तीन महीनों के लिए 9.05%, 6 महीनों के लिए 9.10% और एक साल के लिए 9.15% एमसीएलआर तय की है। यह नयी दरें दिसंबर महीने के लिए हैं।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर बुधवार के 308.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 312.00 रुपये पर खुला है। हरे निशान पर कारोबार करते हुए करीब 11 बजे बैंक का शेयर 4.20 रुपये या 1.36% की बढ़त के साथ 312.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2016)