एचडीएफसी (HDFC) ने किया 2,06,920 इक्विटी शेयरों का आवंटन

एचडीएफसी (HDFC) ने 2,06,920 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने इन शेयरों को 2 रुपये प्रति के भाव पर आवंटित किया है। इसके साथ ही एचडीएफसी की पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पूँजी बढ़ कर 3,16,98,12,000 रुपये हो गयी है।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर गुरुवार के 1,287.15 रुपये पर बंद होकर आज मामूली कमजोरी के साथ 1,287.00 रुपये पर खुला और 1,260.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 20.05 रुपये या 1.56% की कमजोरी के साथ 1,267.10 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,463.25 रुपये और निचला स्तर 1,012.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2016)