इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने 1,500 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
शुक्रवार को बैंक की फाइनेंस समिति की बैठक हुई, जिसमें प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 15,000 असुरक्षित, प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने का फैसला लिया गया। इन डिबेंचरों को एनएसई के डब्ल्यूडीएम सेगमेंट में सूचिबद्ध किया जायेगा।
शुक्रवार को बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर कारोबार के अंत में 15.05 रुपये या 1.37% की बढ़त के साथ 1,111.90 रुपये पर बंद हुआ। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 1,255.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है, जबकि 799.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2016)