जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) के घाटे में हुई बढ़त

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 781.20 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 547.22 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 1437.09 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 2560.34 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में शुक्रवार को जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर 0.13% की मामूली गिरावट के साथ 7.87 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 13.39 रुपये और निचला स्तर 5.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2016)