जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) की सहायक कंपनी ने किया रेडियो स्टेशन शुरू

जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) की सहायक कंपनी म्युजिक ब्रॉडकास्ट ने पटियाला में स्थित अपने रेडियो स्टेशन से प्रसारण शुरू कर दिया है।

पटियाला स्टेशन के लिए आवृत्ति 91.1 एफएम है। कंपनी ने इसे पिछले वित्त वर्ष के दौरान तीसरे चरण की नीलामी में अधिग्रहित किया था।
बीएसई में जागरण प्रकाशन का शेयर गुरुवार के 164.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 166.00 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे कंपनी के शेयर में 1.75 रुपये या 1.07% की बढ़त के साथ 165.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में जागरण प्रकाशन के शेयर का उच्च स्तर 213.00 रुपये और निचला स्तर 144.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2016)