वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में गीतांजली जेम्स (Gitanjali Gems) का मुनाफा 38.73% बढ़ा है।
कंपनी का लाभ 16.11 करोड़ रुपये से बढ़ कर 22.35 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी भी 2,240 करोड़ रुपय से बढ़ कर 2,289 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में गीतांजली जेम्स का शेयर शुक्रवार को 1.45 रुपये या 2.17% की कमजोरी के साथ 65.40 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 93.60 रुपये और निचला स्तर 29.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2016)