केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) ने एक नया समझौता किया है।
कंपनी ने यह समझौता ब्रग काबेल के साथ अतिरिक्त उच्च वोल्टेज तारों के उत्पादन के लिए किया है। इसके बाद आज कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में केईआई इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार के 121.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 124.40 रुपये पर खुला। करीब 2.30 बजे कंपनी का शेयर 2.60 रुपये या 2.15% की मजबूती के साथ 123.80 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 कारोबारी हफ्तों में कंपनी का शेयर 139.50 रुपये तक चढ़ा, जबकि 86.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2016)