जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) के निदेशक मंडल की बैठक 27 दिसंबर को होगी।
उस बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके लंबी अवधि ऋण जुटाने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शेयर गुरुवार को 58.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 58.60 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 0.10 रुपये या 0.17% की मामूली गिरावट के साथ 58.40 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 88.20 रुपये और निचला स्तर 53.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2016)