राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals)ने वाणिज्यिक पत्रों का आवंटन किया है।
कंपनी ने शुक्रवार को 150 करोड़ रुपये मूल्य के वाणिज्यिक पत्र एचडीएफसी बैंक को आवंटित किये हैं। ये पत्र 23 मार्च 2017 को परिपक्व होंगे।
बीएसई में राष्ट्रीय केमिकल्स का शेयर शुक्रवार को 0.90 रुपये या 1.96% की गिरावट के साथ 44.95 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 53.75 रुपये और निचला स्तर 35.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2016)