ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।
कंपनी को यह मंजूरी ट्रेटिनॉयन कैप्सूल की बिक्री के लिए मिली है। इस कैप्सूल का इस्तेमाल ल्यूकेमिया के इलाज के लिए किया जाता है। आईएमएस हेल्थ के बिक्री आँकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2015 से अक्टूबर 2016 तक इन कैप्सूलों की बिक्री 2.2 करोड़ डॉलर की रही थी।
बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर मंगलवार के 889.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 895.60 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद यह हरे निशान पर ही रहा है। करीब 1 बजे यह 12.05 रुपये या 1.35% की बढ़त के साथ 902.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 993.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि 671.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2016)