ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स (Allcargo Logistics) ने शेयरों की वापस खरीद पूरी कर ली है।
कंपनी ने 64,00,000 इक्विटी शेयरों को 195 रुपये प्रति शेयर के भाव पर वापस खरीदा है। कुल 24.80 करोड़ रुपये में खरीदे गये 64,00,000 इक्विटी शेयर ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के कुल शेयरों के 2.54% है।
बीएसई में ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स का शेयर शुक्रवार के 181.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त 183.00 रुपये पर खुला। आज ऑलकार्गो का शेयर कई बार लाल निशान पर गया है। करीब 12.50 बजे कंपनी का शेयर 0.05 रुपये या 0.03% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 181.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2017)