एशियन पेंट्स (Asian Paints) की सहायक कंपनी बर्जर इंटरनेशनल, सिंगापुर ने एक शेयर खरीद समझौता किया है।
कंपनी ने यह समझौता श्रीलंका की कॉजवे पेंट्स लंका के मौजूदा शेयरधारकों के साथ इसकी 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया है। यह शेयर खरीद सौदा पूरी तरह नकद होगा। एशियन पेंट्स इसके माध्यम से श्रीलंका में अपना विस्तार करेगी।
बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर बुधवार को 981.35 रुपये पर बंद होकर आज सपाट 981.40 रुपये पर खुला और 988.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.40 बजे यह 5.05 रुपये या 0.51% की गिरावट के साथ 976.30 रुपये पर चल रहा है। एशियन पेंट्स का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 1,230.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर 827.20 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2017)