जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) की सहायक कंपनी जयप्रकाश पावर वेंचर्स ने इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
कंपनी ने अपने विभिन्न लेनदारों को बकाये ऋण के रूपांतरण पर 10 रुपये प्रति भाव के 3,05,80,00,000 इक्विटी शेयर आवंटित किये। शेयर आवंटन के बाद अब इन लेनदारों के पास कंपनी की 51% हिस्सेदारी हो गयी है।
बीएसई में जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर 14.94 रुपये शुक्रवार के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 15.29 रुपये पर खुला और 15.69 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर भी है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर सपाट 14.93 रुपये चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2017)