पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने 1,500 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
बैंक ने यह धनराशि टीयर I पूँजी बॉन्डों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करके प्राप्त की है। बैंक द्वारा जारी किये बॉन्डों पर 8.95% की कूपन दर है।
शुक्रवार को बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर कारोबार के दौरान 140.30 रुपये के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में 0.45 रुपये या 0.32% की मामूली बढ़त के साथ 139.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 164.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 71.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2017)