कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को मिली शेयरधारकों की मंजूरी

कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को सालाना आम बैठक में अपने शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी इक्विटी शेयर पूँजी में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निवेश सीमा बढ़ाने के लिए दी गयी।
बीएसई में कोटक महिन्द्रा बैंक का शेयर 817.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 821.25 रुपये पर खुला। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 4.55 रुपये या 0.56% की बढ़त के साथ 822.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2017)