कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने बजाज अलायंज जनरल इंश्योरेंस के साथ समझौता किया है।
इस समझौते से कर्नाटक बैंक अपनी सभी 747 शाखाओं में अपने उपभोक्ताओं को गैर-लाइफ इंश्योरेंस उत्पादों के विभिन्न विकल्प प्रदान कर सकेगा।
बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर शुक्रवार को 0.20 रुपये या 0.15% की मामूली गिरावट के साथ 136.40 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 143.35 रुपये और निचला स्तर 75.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2017)