शिक्षा के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी करियर प्वाइंट (Career Point) ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के साथ समझौता किया है।
कंपनी ने यह समझौता एससी और ओबीसी छात्रों को आईआईटी-जेईई और प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग देने के लिए किया है। समझौते के तहत एससी तथा ओबीसी छात्रों के लिए करियर प्वाइंट द्वारा चलाये जा रहे कोचिंग कार्यक्रमों का पूरा खर्च सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय उठायेगा।
बीएसई में करियर प्वाइंट का शेयर शुक्रवार को 1.10 रुपये या 0.99% की बढ़त के साथ 111.75 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 141.75 रुपये और निचला स्तर 100.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2017)