प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
कंपनी की मुआवजा और शेयर आवंटन समिति ने 55.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 30,333 इक्विटी शेयर आवंटित किये।
शुक्रवार को प्राज इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई में 0.70 रुपये या 0.88% की कमजोरी के साथ 79.30 रुपये पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 105.15 रुपये और निचला स्तर 70.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2017)