टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने वैश्विक भागीदारी समझौता किया है।
कंपनी ने यह समझौता भारत सहित 44 देशों में अपने उत्पाद और सेवाएँ पहुँचाने के लिए हुआवेई एंटरप्राइजेज के साथ किया है।
शुक्रवार को टेक महिंद्रा का शेयर बीएसई में 3.15 रुपये या 0.65% की बढ़त के साथ 484.25 रुपये पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 564.00 रुपये और निचला स्तर 405.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2017)