ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmarck Pharma) को नयी दवा के लिए मिली मंजूरी

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmarck Pharma) को फिंगोलिमोड कैप्सूल के लिए यूएसएफडीए ने सहमति दे दी है।

0.5 मिलिग्राम वाला यह कैप्सूल नोवार्तिस फार्मा के गिलेन्या कैप्सूल का जेनेरिक वर्जन है।
बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 886.35 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 883.90 पर खुला। करीब 12.50 बजे यह 3.55 रुपये या 0.40% की गिरावट के साथ 882.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2017)