एनटीपीसी (NTPC) ने 20 मेगावाट की भदला सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ कर दिया है।
इसके साथ ही भदला सौर ऊर्जा परियोजना, एनटीपीसी और एनटीपीसी समूह की क्षमता बढ़ कर क्रमशः 205 मेगावाट, 41,927 मेगावाट और 48,893 मेगावाट हो गई है।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर बुधवार के 160.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 161.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 2.15 रुपये या 1.34% की मजबूती के साथ 162.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2017)