बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने ऐसे जुटाये 1,000 करोड़ रुपये

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 1,000 करोड़ रुपये प्राप्त किये हैं।

बैंक ने यह धनराशि 9.14% ब्याज दर वाले बॉन्डों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करके जुटायी है।
बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर बुधवार के 161.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 162.80 रुपये पर खुला। करीब 12.20 बजे बैंक का शेयर 0.25 रुपये या 0.16% की हल्की बढ़त के साथ 161.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2017)