बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने जापानी मोटरसाइकिल कंपनी कावासाकी से अपनी 7 साल पुरानी साझेदारी समाप्त कर ली है।
कंपनियों ने 2009 में कावासाकी मोटरसाइकिलों की बिक्री और उसके बाद की सेवाओं के लिए हाथ मिलाया था।
बीएसई में शुक्रवार को बजाज ऑटो का शेयर 18.30 रुपये या 0.64% की गिरावट के साथ 2,846.35 रुपये पर बंद हुआ। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,122.00 रुपये और निचला स्तर 2,333.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2017)