यूको बैंक (UCO Bank) 1,150 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त करेगा।
पूँजी लगाने की योजना के अनुसार भारत सरकार यूको बैंक में यह पूँजी लगायेगी, जिसके बदले बैंक सरकार को शेयर जारी करेगा।
बीएसई में यूको बैंक का शेयर 35.90 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 36.80 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 0.90 रुपये या 2.51% की मजबूती के साथ 36.80 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2017)