रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर ने आज अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर को छुआ।
दरअसल 5 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा रिलायंस जियो की प्रमुख सदस्यता लेने का सकारात्मक असर रिलायंस के शेयर पर दिख रहा है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2016-17 की समाप्ति के साथ ही निवेशक जियो के कुल उपभोक्ताओं की संख्या पर नजर लगाये हुए हैं।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,269.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 1,270.00 रुपये पर खुला। 1,336.00 रुपये के उच्च स्तर को छूकर अंत में यह 49.85 रुपये या 3.93% की मजबूती के साथ 1,319.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2017)