दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवा शुरू की है।
कंपनी ने कश्मीर घाटी के 22 कस्बों में इस सेवा का शुभारंभ किया, जिससे इसकी जम्मू-कश्मीर राज्य के 61 कस्बों में उपलब्धता हो गयी है।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 350.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 351.00 रुपये पर खुला। 352.05.00 रुपये के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में यह 0.70 रुपये या 0.20% की मामूली गिरावट के साथ 349.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2017)