एनआईआईटी (NIIT) ने इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
कंपनी ने अपने कर्मियों को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2005 के तहत 2 रुपये प्रति वाले 58,300 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
बीएसई में एनआईआईटी का शेयर 84.10 रुपये की बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 84.65 रुपये पर खुला और 85.10 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.10 रुपये या 1.31% की कमजोरी के साथ 83.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2017)