इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) के निदेशक मंडल की बैठक 7 अप्रैल को होगी।
उस बैठक में विदेशी निवेशकों को वरीयता के आधार पर इक्विटी शेयर जारी करने पर विचार और सहमति दी जायेगी।
बीएसई में इंडियाबुल्स वेंचर्स का शेयर सोमवार को 2.90 रुपये या 4.98% की मजबूती के साथ 61.10 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का उच्च स्तर भी 61.10 रुपये और निचला स्तर 13.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2017)