कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने 700 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त की है।
कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 200 करोड़ रुपये ग्रीन-शू ऑप्शन के साथ 500 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।
बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर 767.70 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 765.10 रुपये पर खुला और 779.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर में 0.70 रुपये या 0.09% की मामूली गिरावट के साथ 767.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2017)