ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) की इक्विटी शेयर पूँजी बढ़ कर 93,37,24,380 रुपये हो गयी है।
कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2003 के तहत 2 रुपये प्रति के 25,080 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया, जिससे इसकी शेयर पूँजी बढ़ी।
बीएसई में ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर ने 1,066.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 1,069.00 रुपये के साथ हरे निशान पर शुरुआत की। करीब 12.20 बजे कंपनी का शेयर 3.00 रुपये या 0.28% की कमजोरी के साथ 1,063.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2017)