डीसीबी बैंक (DCB Bank) 400 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायेगा।
खबरों के अनुसार बैंक यह धनराशि क्यूआईपी के माध्यम से अर्जित करेगा।
बीएसई में डीसीबी बैंक का शेयर 169.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मामूली मजबूती के साथ 170.20 रुपये पर खुला। 172.20 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँच कर करीब पौने 12 बजे बैंक के शेयर में 0.60 रुपये या 0.35% की हल्की बढ़त के साथ 170.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2017)