खबरों के अनुसार एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) अप्रैल में इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट की शुरुआत करेगी।
एमईपी इन्फ्रा ने पिछले वर्ष मई में वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही तक इस ट्रस्ट को शुरू करने की घोषणा की थी। इसके जरिये कंपनी 1,200 करोड़ रुपये जुटा सकेगी।
बीएसई में एमईपी इन्फ्रा का शेयर 61.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 63.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 65.95 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक पहुँच कर करीब 12 बजे कंपनी के शेयर में 2.15 रुपये या 3.51% की बढ़त के साथ 63.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2017)