करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने किया एमसीएलआर में संशोधन

करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) ने एमसीएलआर में बदलाव किया है।

बैंक ने नयी दरों में ओवर्नाइट, एक महीना और तीन महीनों के लिए 9.10% एमसीएलआर रखी है। इसके अलावा 6 महीनों के लिए 9.30% और 1 साल के लिए 9.50% एमसीएलआर होगी। बैंक की नयी दरें 07 अप्रैल से प्रभाव में आ चुकी हैं।
बीएसई में करुर वैश्य बैंक का शेयर 115.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 117.50 रुपये पर खुला। करीब सवा 1 बजे बैंक के शेयर में 0.50 रुपये या 0.43% की मजबूती के साथ 115.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2017)