इंडियन बैंक (Indian Bank) ने अपनी एमसीएलआर में संशोधन किया है।
07 अप्रैल से प्रभावी दरों में बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 8.15%, एक महीने के लिए 8.20%, तीन महीनों के लिए 8.30%, 6 महीनों के लिए 8.40%, 1 साल के लिए 8.50%, 3 साल के लिए 8.70% और 5 साल के लिए 8.90% एमसीएलआर कर दी है।
बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 281.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की गिरावट के साथ 281.00 रुपये पर खुला और लगातार नीचे गिरा है। करीब 3 बजे बैंक के शेयर में 11.15 रुपये या 3.96% की कमजोरी के साथ 270.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2017)