नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने गूगल और पेटीएम मॉल के साथ साझेदारी की है।
कंपनी ने अपनी नयी नूडल्स रेंज - मैगी मसाला ऑफ इंडिया को बाजार में उतारने के लिए करार किया है, जो इस तरह की पहली साझेदारी है।
बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर गुरुवार को 74.55 रुपये या 1.14% की कमजोरी के साथ 6,443.50 रुपये पर बंद हुआ। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 7,390.00 रुपये और निचला स्तर 5,490.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2017)