गुजरात अपोलो (Gujarat Apollo) वापस खरीदेगी इक्विटी शेयर

गुजरात अपोलो (Gujarat Apollo) के निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयर वापस खरीदने का निर्णय लिया है।

कंपनी की अधिकतम 24 करोड़ रुपये के शेयरों को 189 रुपये प्रति के भाव पर खरीदेगी।
बीएसई में गुजरात अपोलो का शेयर गुरुवार को 4.40 रुपये या 2.57% की कमजोरी के साथ 166.95 रुपये पर बंद हुआ। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 180.60 रुपये और निचला स्तर 118.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2017)