मदरसन सूमी (Motherson Sumi) के निदेशक मंडल की बैठक 19 मई को होगी।
कंपनी के निदेशक मंडल की उस बैठक में लाभांश के भुगतान पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में मदरसन सूमी का शेयर 2.20 रुपये या 0.58% की बढ़त के साथ 378.60 रुपये पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 386.00 रुपये और निचला स्तर 248.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2017)