सालाना आधार पर महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) के चौथी तिमाही तथा वार्षिक लाभ में गिरावट आयी है।
कंपनी का तिमाही मुनाफा 14.52 करोड़ रुपये से 65.42% घट कर 5.09 करोड़ रुपये और वार्षिक लाभ 78.28 करोड़ रुपये 37.48% घट कर 48.94 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसकी तिमाही आमदनी 130.59 करोड़ रुपये के मुकाबले 315.15 करोड़ रुपये और सालाना कुल आमदनी 601.54 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर 5.80 रुपये या 1.39% की बढ़त के साथ 411.35 रुपये पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 463.12 रुपये और निचला स्तर 319.43 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2017)