जी लर्न (Zee Learn) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

मंगलवार को जी लर्न (Zee Learn) की आवंटन उप-समिति की बैठक हुई।

समिति ने बैठक में कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2010 के तहत 31.80 रुपये प्रति की दर से 1 रुपये मूल कीमत के 6,00,000 इक्विटी शेयर आवंटित किये।
बीएसई में जी लर्न का शेयर मंगलवार के 46.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 49.90 रुपये पर खुला। करीब 12 कंपनी के शेयर में 1.00 रुपये या 2.13% की मजबूती के साथ 47.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2017)