आज कैपिटल फर्स्ट (Capital First) की डिबेंचर समिति की बैठक हुई।
इस बैठक में 150 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के साथ ही समिति ने 350 करोड़ रुपये के ग्रीन-शू विकल्प का भी निर्णय लिया गया।
बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर 757.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 762.15 रुपये पर खुला। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 7.00 रुपये या 0.92% की मजबूती के साथ 764.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मई 2017)