क्लैरिस लाइफसाइंसेज (Claris Lifesciences) अपने एक साझे उद्यम में 20% हिस्सेदारी बेचेगी।
कंपनी यह हिस्सेदारी अपनी साझेदार ऑट्सुका को 2 करोड़ डॉलर में बेचेगी।
बीएसई में क्लैरिस लाइफसाइंसेज का शेयर सोमवार के 347.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 355.00 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे यह 2.15 रुपये या 0.62% की बढ़त के साथ 349.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2017)