पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने 1,000 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायी है।
बैंक ने 10.90% कूपन दर वाले टीयर-I बॉन्ड प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित करके यह रकम हासिल की है।
बीएसई में पंजाब ऐंड सिंध बैंक का शेयर सोमवार के 68.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 68.90 रुपये पर खुला। करीब 12.40 बजे कंपनी का शेयर 0.10 रुपये या 0.15% की मामूली बढ़त के साथ 68.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2017)