शुक्रवार को गोदरेज इंडस्ट्रीज (Godrej Industries) की सहायक कंपनी गोदरेज एग्रोवेट के निदेशक मंडल की बैठक हुई।
इसमें आईपीओ के जरिये 10 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयर जारी करने का निर्णय लिया गया।
बीएसई में गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को 2.40 रुपये या 0.42% की कमजोरी के साथ 564.50 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 578.00 रुपये और निचला स्तर 338.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2017)