नेस्ले इंडिया (Nestle India) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

नेस्ले इंडिया (Nestle India) को वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही में 306.76 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

जबकि गत वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी 6.76% कम 287.32 करोड़ रुपये के लाभ में रही थी। साथ ही इसकी तिमाही आमदनी 2,367.53 करोड़ रुपये से 9.47% बढ़ कर 2,591.94 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर शुक्रवार को 32.55 रुपये या 0.48% की कमजोरी के साथ 6,819.55 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 7,390.00 रुपये और निचला स्तर 5,601.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2017)